पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर मेकिंग में जीसीजी की जसप्रीत फर्स्ट

पोस्टर मेकिंग में जीसीजी की जसप्रीत फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां का प्यार दूर जाने पर समझ में आता है

गवर्नमेंटकॉलेज फॉर गर्ल्स में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी, जोनल यूथ हैरिटेज फेस्टिवल (जोन बी) के तीसरे दिन ड्रामा, हिस्ट्रॉनिक्स, माइम, स्किट, मिमिक्री, भंड, क्विज का आयोजन किया गया। इसमें जोन बी के ग्यारह कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम में विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, पंजाब सरकार के राष्ट्रीय मामलों मीडिया सलाहकार डॉ. हरचरण सिंह बैंस और डिप्टी डायरेक्टर मीडिया गुरदर्शन सिंह बहिया ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने सभी मेहमानों स्टूडेंट्स का स्वागत किया। रणजीत सिंह ढिल्लों ने सभी स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स बच्चों का व्यक्तित्व बनाने में अहम किरदार निभाते हैं। डॉ. हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि युवाओं को एक ही वर्ग में रखना गलत है। युवा पीढ़ी ही देश की तरक्की में योगदान देता है। इस मौके पर रणजोध सिंह, प्रीतम सिंह भारोवाल, और प्रभजीत सिंह भी मौजूद थे।

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी, जोनल यूथ हेरिटेज फेस्टिवल (जोन बी) के तीसरे दिन हिस्ट्रॉनिक्स पेश करती स्टूडेंट हिना।

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी, जोनल यूथ हेरिटेज फेस्टिवल (जोन बी) के तीसरे दिन ड्रामा पायेदान को देख कर इमोशनल हुए दर्शक। सीन इतना भावुक था कि सबकी आंखों में आंसू छलक आए। (फोटो लक्की भट्टी)

मां का प्यार क्या होता है इसे बच्चा तभी समझ सकता है जब वो दूर चली जाती है। मां की भावनाओं को दिखाता हुआ प्ले पायदान ने भी दर्शकों को रोने सोचने के लिए मजबूर कर दिया। मौका था गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में चल रहे जोनल यूथ हैरिटेज फेस्टीवल(जोन बी) का। तीसरे दिन स्टूडेंट्स ने अपनी कलाकारी भावों से दर्शकों को भी इस मुद्दे को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। इसी मौके पर लोगों की सहायता रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। गुरू नानक खालसा कॉलेज गुज्जर खां कैंपस की स्टूडेंट्स ने ‘वेटिंग रूम’ प्ले के जरिए इस मुद्दे को उठाया। 498 लॉ के गलत उपयोग पर आधारित इस प्ले को सभी ने खूब सराहा। प्ले में परमजीत कौर, कुलविंदर कौर, सान्या जैन, सर्बजीत कौर चावला, आकृति मक्कड़, शुभम सग्गड़, श्वेता