पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन टेस्ट लैब के साथ कंपीटिशन लाइब्रेरी भी मिलेगी स्टूडेंट्स को

ऑनलाइन टेस्ट लैब के साथ कंपीटिशन लाइब्रेरी भी मिलेगी स्टूडेंट्स को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पैनैशियाभारती इंस्टीट्यूट की ओर से भाई वाला चौक स्थित बेदी इलेक्ट्रॉनिक्स के फ़र्स्ट फ्लोर पर हेड ऑफिस की शुरूआत की गई। वीरवार को शुरू किए गए इस सेंटर के उदघाटन के मौके पर इंस्टीट्यूट के डीके भारती ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में आईएएस, पीसीएस, बैंक एग्जाम, एसएससी, यूजीसी नेट, जेआरएफ, होटल मैनेजमेंट, गेट, पीएसयू की कोचिंग तो पहले ही दी जाती थी। लेकिन अब इसी के साथ ही ओवरसीज कोर्सेस भी उपलब्ध होंगे। आईल, टॉफेल, जीआरई, जीमैट, सैट और स्पोकन इंग्लिश के कोर्स भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस मॉडर्न सेंटर में ऑनलाइन टेस्ट लैब, कंपीटिशन लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट भी होंगे। जिससे कि कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा।