- Hindi News
- डिजाइनर स्टूडियो विज़न ने मनाई एनीवर्सिरी
डिजाइनर स्टूडियो विज़न ने मनाई एनीवर्सिरी
लुधियाना|सराभा नगरस्थित डिजाइनर स्टूडियो विजन ने अपनी 9वीं एनीवर्सरी को पुरा किया। इस दौरान विजन स्टूडियो की आेनर युवा डिजाइनर पूजा मागो ने बताया कि मैंने शादी के बाद 2005 में डिजाइनर स्टूडियो विजन की शुरुआत की। सबसे पहले घर के एक कमरे से डिजाइनर स्टूडियो को चलाना शुरू किया था। जो एक इंडिपेंडेंट स्टूडियो है। उसी कमरे विभिन्न तरह की ड्रेस को डिजाइन किया करती थी। परिवार के सहयोग से फिर मैने अपने डिजाइनर स्टूडियो विजन की शुरूआत की। जो आज लोगों के दिलों में अपनी एक अहम जगह बना चुका है। लुधियाना शहर के लोगों के लिए अलग अलग पार्टी में पहने जाने वाली ड्रेस को पेश किया गया है। इसमें विशेषतौर पर किट्टी पार्टीज के साथ साथ बर्थ डे पार्टी के लिए गाउन, इवनिंग ड्रेस, पैरलर सूट, मैक्सी ड्रेस, क्राप टॉप्स ट्यूनिक्स जैसी ड्रेस शामिल हैं। इसमें लोगों में काफी रुझान देखा गया।