पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैमरॉक स्कूल में एनएसएस डे मनाया

शैमरॉक स्कूल में एनएसएस डे मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|हंबड़ां रोडस्थित शैमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकंडरी स्कूल के एनएसएस स्टूडेंट्स की ओर से स्लम एरिया में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का मुख्य मकसद जनता को अपने आस पास के एरिया में सफाई रखने के लिए प्रेरित करना था, जिससे कि डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां फैले। एनएसएस को ऑर्डिनेटर हेड की ओर से क्षेत्र के लोगों को डेंगू मलेरिया से बचने के सुझाव दिए गए। इसके साथ ही सारे क्षेत्र को साफ किया गया पॉलिथीन के बैग भी हटाए गए। स्टूडेंट्स ने लोगों को टॉयलेट बनाने के लिए भी प्रेरित किया। वॉलंटियर्स ने रेड हीट, ब्लैक हीट, मार्टिन और गुड नाइट भी बांटे गए। लोगों को जागरूक करने के लिए स्टूडेंट्स ने बैनर्स भी बनाए। स्कूल प्रिंसिपल पी सिंह ने बच्चों के इस कार्य की सराहना की।