सोलो डांस कंपीटिशन में हर्षप्रीत फर्स्ट
लुधियाना|बसंत विहारस्थित बीसीएम किंडरगार्टन में ‘सोलो डांस कंपीटिशन’ करवाया गया। इस प्रोग्राम में नन्ने-मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने ब्लू है पानी पानी, बेबी डॉल, राधा तेरी चुनरी जैसे लेटेस्ट बॉलीवुड गानों पर शानदार डांस पेश किया। स्टूडेंट्स ने अपने टैलेंट स्किल्स का भी बखूबी प्रदर्शन किया। कंपीटिशन में एलकेजी की हर्षप्रीत ने पहली पोजीशन हासिल की। कृष ने दूसरा स्थान लिया। मान्या सुखप्रीत ने संयुक्त तौर पर तीसरी पोजीशन ली। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. वंदना शाही ने बच्चों के टेलेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इसी तरह अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करना चाहिए।