- Hindi News
- 25 लाख में बैंक के पास गिरवी रखी जमीन दूसरे को बेच दी
25 लाख में बैंक के पास गिरवी रखी जमीन दूसरे को बेच दी
लुधियाना| बैंकके पास गिरवी रखी जमीन बेचकर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना मेहरबान की पुलिस ने संधू नगर जस्सियां के रहने वाले हरविंदर सिंह की शिकायत पर मांगट के रहने वाले जसपाल सिंह, उपिंदर जीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर ने बताया कि उसने आरोपियों ने गांव मांगट में 12 कनाल जमीन का सौदा किया था। 20 फरवरी 2011 को जमीन के सौदे का इकरारनामा किया गया था। जिसके एवज में 40 लाख रुपए किश्तों में अदा कर दिए। रजिस्ट्री 5 मई 2012 को होनी थी। रजिस्ट्री वाले अष्टाम तैयार करवा कर रजिस्ट्री करवाने लगे तो उक्त आरोपी पेशाब करने के बहाने वहां से फरार हो गए। बाद में पता चला कि जमीन को बैंक में गिरवी रखकर 25 लाख रुपए का लोन लिया हुआ है। उनके साथ साजिश के तहत धोखाधड़ी की गई है। सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।