सड़क पर गिरी महिला, कार ड्राइवर ने कुचला
लुधियाना| कारकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने बिहार के रहने वाले देव माहिया की शिकायत पर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देव ने बताया कि 23 सितंबर की शाम को जब वह अपनी प|ी राम प्यारी, बाबू लाल और कोहली देवी के साथ सड़क पार कर रहा था तो अचानक उसकी प|ी सड़क पर गिर गई। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसकी प|ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के कार ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया।