पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना बिल सामान बैरियर से निकालने में इंस्पेक्टर का हाथ

बिना बिल सामान बैरियर से निकालने में इंस्पेक्टर का हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनूड़बैरियर से निकलकर बगैर दर्ज माल केे साहनेवाल पकड़े परचून के ट्रक को निकालने में बैरियर इंस्पेक्टर रामपाल कौशल का नाम सामने आया है। एक्साइज डिपार्टमेंट की जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर की सहमति से गाड़ी बनूड़ बैरियर क्रॉस करके लुधियाना के लिए निकली।

पिछले हफ्ते दिल्ली से लुधियाना जा रहे सुभाष सचदेवा शिव सागर के ट्रक नंबर पीबी 10 डीएस 2495 में 38 लाख के करीब माल बिना बिल के था। इस ट्रक को साहनेवाल में लुधियाना के डिपार्टमेंट अफसरों ने रोका था। इसमें 80 हजार रुपए के करीब माल ही दर्ज था। इन बिलों पर टैक्सेशन इंस्पेक्टर रामपाल की मोहर लगी थी। गाड़ी में 85 फीसदी सामान बिना बिल के था। लुधियाना अफसरों की जांच के बाद कमिश्नर अनुराग वर्मा ने इसकी एक ओर जांच के लिए नोडल अफसर एसएस बांगड़ के पास भेजा। पूरी चैकिंग और पड़ताल में इंस्पेक्टर के शामिल होना पाया गया। नोडल अफसर एसएस बांगड़ ने बताया कि अथॉरिटी ने उनके पास जांच के लिए केस भेजा था।