स्वाइन फ्लू से बचाव पर सेमिनार
लुधियाना|ग्रेटर लुधियानारोटरी क्लब की ओर से स्वाइन फ्लू के बोर में अवेयर करने के लिए सेमिनार का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में किया गया। इसके साथ ही हैंड हाइजीन वर्कशॉप भी आयोजित की गई। डॉ. दिनेश जैन प्रो. ऑफ मेडिसन डीएमसी अस्पताल ने स्वाइन फ्लू और इसको रोकने के उपाया बताए। डा. जैन ने कहा कि रोगी से हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते और सतश्री अकाल कहें। हाथों की सफाई रखें। डीएमसी के हेड ऑफ प्लास्टिक सर्जरी डॉ. संजीव उप्पल ने हैंड हाइजीन वर्कशॉप भी आयोजित की। इस अवसर पर प्रधान अमरजीत सिंह, डॉ. भारती उप्पल रोटरी क्लब सेक्रेटरी और डॉ. राजनबीर सिंह थिंद मौजूद रहे।