टाइमपीस टी टच सोलर वॉच लॉन्च
लुधियाना|एमबीडी मॉलमें टिसॉट शॉप इन शॉप के स्टोर पर टाइमपीस टी टच को लॉन्च किया गया। इस दौरान टाइमपीस टी टच एक्सपर्ट सोलर वॉच को एमटीवी वीजे जोसे ने लॉन्च किया। जोसे ने कहा कि मैं हमेशा से ही टिसॉट को आविष्कारों के लिए जानता हूं। मुझे सोलर एनर्जी से पॉवर्ड टी-टच सोलर, प्रथम टच स्क्रीन वॉच को लॉन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि टिसॉट ने टच-स्क्रीन घड़ी लॉन्च कर एक और नई शुरुआत की है। घड़ी के डॉयल पर पड़ने वाले प्रकाश किरणों से सिर्फ सुपर ल्यूमीनोवा इंडिक्स प्रमुखता से उभरते हैं बल्कि ये अंधेरे में भी चमकते हैं। इससे घड़ी भी रिचार्ज होती है। घड़ी में संपूर्ण कैलेंडर, जिसमें दिन और सप्ताह तक शामिल हैं।