- Hindi News
- इरशाद कामिल ने रामगढ़िया कॉलेज में बिखेरा जादू
इरशाद कामिल ने रामगढ़िया कॉलेज में बिखेरा जादू
मिल्लरगंजस्थितरामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गीतकार इरशाद कामिल ने शिरकत की। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरिंदर संधू ने उनका स्वागत किया। इरशाद कामिल “सोचा था”, जब वी मेट”, “लव आज कल”, “रॉक स्टार”, “आशिकी 2”, “हाईवे” अन्य हिट फिल्मों के गीत लिख चुके हैं। हिट गीत लिखने के कारण कामिल दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। कार्यक्रम में संगीत विभाग के स्टूडेंट्स ने इरशाद के लिखे हुए गीत गाए। प्रिंसिपल संधू ने कहा कि उनके द्वारा लिखे गीत संगीत प्रेमियों के दिलों की तारों को छू जाने का सामर्थ्य रखते हैं।
उनके काव्य प्रेम ने ही उन्हें बालीवुड में पहचान दिलाई है। कामिल के दोस्त प्रो. सुरिंदर डावर ने उनके गानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके गाने लोगों के दिलों की जान हैं। इस मौके पर रामगढ़िया एजुकेशनल कौंसिल के प्रधान रणजोध सिंह सचिव जगतार सिंह ने कॉलेज के तीनों भाषा विभागों की सराहना की।