पेरेंट्स रेस में संजय और रुचिका फर्स्ट
लुधियाना|सराभा नगरस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। मीट में पहली से लेकर चौथी क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया। मीट को मार्च पास्ट से शुरू किया गया। कार्यक्रम में लेमन रेस, बैलून रेस, रैबिट रेस, ड्रिंकिंग फ्रूटी, सेक रेस, रिंग रेस करवाई गई। रेस के साथ सूर्य नमस्कार, योगा, पीटी और ताइक्वांडो खेल हुए। बच्चों की पेरेंट्स रेस में संजय कोहली ने पहला, संकेत गोसेन ने दूसरा विशाल कालरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मदर रेस में रुचिका ने पहला, नैंसी ने दूसरा कविता ने तीसरा स्थान लिया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मोहन लाल शर्मा ने विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।