पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1500 मंे संदीप कौर, 400 मीटर में पूजा ने जीती रेस

1500 मंे संदीप कौर, 400 मीटर में पूजा ने जीती रेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंटकॉलेजफॉर गर्ल्स में एनुअल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें एडीसी नीरू कत्याल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। एथलेटिक मीट का शुभारंभ नीरू कत्याल ने किया। वही स्टूडेंट्स को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खेलें शारीरिक और मानसिक विकास में अहम कार्य करती हैं। उन्होंने पढ़ाई से कॉलेज का नाम रोशन करने वाले बच्चों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कमलजीत सिंह और प्रोफेसर कुलवंत सिंह भी विशेष रूप से पहुंचे। स्टूडेंट्स ने 800 मीटर की रेस, लॉन्ग जंप, फास्ट साइकलिंग, 1500 मीटर रेस, शॉटपुट, स्पून, पोटेटो रेस और 400 मीटर रेस में हिस्सा लिया।

एथलेटिकमीट का रिजल्ट : 800मीटर रेस में बेअंत कौर ने पहला, पूजा ने दूसरा और मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में जसप्रीत कौर ने पहला, वीरपाल कौर ने दूसरा आयिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। फास्ट साइकलिंग 1500 मीटर रेस में संदीप कौर ने पहला, सोनू ने दूसरा मंजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में बलविंदर ने पहला, परमिंदर कौर ने दूसरा राजप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पून पोटेटो रेस में हरप्रीत कौर ने पहला, दलजीत कौर ने दूसरा मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान लिया। 400 मीटर रेस में पूजा रानी जीतने में कामयाब रही। बेअंत कौर को दूसरा और रिंकी को तीसरा स्थान मिला। स्टूडेंट्स की आेर से इवेंट में हिस्सा लेने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाया गया। बलबीर कुमार ने लोगों का धन्यवाद किया।

लुधियाना|पक्खोवाल स्थित डीएवी स्कूल में दो दिन से चल रहा एथलेटिक मीट बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में लोकल मैनेजिंग कमेटी के उपाध्यक्ष एसएस जोहल ने शिरकत की। बच्चों ने मार्च पास्ट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मीट के दौरान विभिन्न प्रकार के इवेंट्स करवाए गए। जिसमें सिम्पल रेस, लेमन रेस, बैलून रेस, रैबिट रेस, सेक रेस, रिंग रेस के अलावा अन्य खेल हुए। मार्च पास्ट, पीपीटी, ताइक्वांडो भी भी मीट में शामिल किया गया था। इस दौरान बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इवेंट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं अध्यापकों के लिए वन मिनट गेम करवाई गई। जिसमें स्पून रेस, पोटेटो रेस, म्यूजिकल चेयर आदि शामिल रही। मीट में हिस्सा ले रहे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा लेते रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मोहनलाल शर्मा ने मीट में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों बच्चों का धन्यवाद किया।

}गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एनुअल एथलेटिक मीट का आयोजन

}डीएवी स्कूल पक्खोवाल रोड में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक मीट संपन्न

पक्खोवाल डीएवी में कराटे कंपीटिशन में जोर आजमाइस करते खिलाड़ी।

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एनुअल एथलेटिक मीट में लड़की लॉन्ग जंप में छलांग लगाती और थ्री लेग्स रेस के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरी लड़कियां।

स्पून पोटेटो रेस में भाग लेती लड़कियां।