पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने बच्चों में बांटे बूट और जुराबें

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने बच्चों में बांटे बूट और जुराबें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| दिव्यज्योति जागृति संस्थान की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत जरूरतमंद बच्चों को जुराबें और जूते बांटे गए। अंबालिका भारती, रजनी भारती वजिंदर कौर ने बच्चों को सामान देने में योगदान दिया। रजनी भारती ने कहा कि बच्चे मासूम होते हैं। हमें जरूरतमंद बच्चों की सहायता में आगे आना चाहिए। बच्चें हमारे देश का भविष्य हैं। जो आज चौकों-चौराहों पर खड़े भीख मांग रहे हैं या बाल मजदूरी कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शिक्षा का अभाव है। हमें बच्चों की बाहरी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ इनके मानसिक स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करना चाहिए।