पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्दन पर हथियार रख गैस एजेंसी के कारिंदे से फिर लूट

गर्दन पर हथियार रख गैस एजेंसी के कारिंदे से फिर लूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। लुटेरे अब गैस एजेंसी के कारिंदों को अपना निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर लुटेरों ने एक कारिंदे को लूट लिया। बुधवार शाम को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने दीवान गैस एजेंसी के कारिंदे सूरत पर तेजधार हथियार से हमला कर 8 हजार रुपए की नकदी छीन ली और उसे धमकाते हुए फरार हो गए। जख्मी सूरत को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
पता चलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूरत ने बताया कि वह गैस डिलवरी करने के बाद वापस काराबारा रोड पर गैस गोदाम में जा रहा था। जैसे ही चांद सिनेमा से आगे गया तो एक मोटरसाइकिल सवार उसके पास आया। उसका दूसरा साथी कुछ आगे खड़ा था। युवक ने उससे गैस सिलेंडर की डिलवरी देने के बारे में पूछा। इस बात को लेकर युवक ने बहस करते हुए उसे साइड पर कर लिया। इसी बीच उसका दूसरा साथी भी मौके पर गया। युवक ने तेजधार हथियार निकाल कर उसकी गर्दन पर रख दिया और उसकी जेब में रखी 8 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। जब उसने विरोध जताना चाहा तो युवाकों ने उसके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर ने बताया कि मामले की कार्रवाई की जा रही है। इलाके के सुरेश कुमार, राजेश, राजिंदर का कहना था कि आए दिन इलाके में कोड कोई वारदात होती है। कई बार पुलिस को इस इलाके में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। लेकिन पुलिस कोई भी सुनवाई नहीं करती।