कारोबार नहीं चलने पर लगाया फंदा
लुधियाना|न्यू शिमलापुरीमें कारोबार चलने की वजह से एक व्यक्ति ने पेड़ की टहनी के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब उसके परिवार के लोग उठे तो उन्हें हादसे का पता चला। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल पर सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले की पहचान पचास साल के गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरचरण के बेटे कमलजीत के बयान पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। जांच अफसर के अनुसार कमलजीत ने बताया कि उनका नट बोल्ट बनाने का छोटा सा कारोबार है। पिछले काफी समय से काम नहीं चल रहा था। इसी वजह से उसके पिता परेशान थे। मंगलवार की रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। बुधवार सुबह जब लोग उठे तो पिता बिस्तर पर नहीं दिखाई दिए। उन्हें इधर उधर ढूंढा तो पता चला कि उनकी लाश घर के साथ खाली प्लाॅट में पेड़ से लटक रही है।