- Hindi News
- सेब की पेटियों के नीचे छुपा कर रखे थे चूरापोस्त
सेब की पेटियों के नीचे छुपा कर रखे थे चूरापोस्त
नशातस्करी करने के आरोप में थाना जमालपुर की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 45 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी होशियारपुर का रहने वाला जीवन कुमार पानीपत का रहने वाला दविंदर कश्यप है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की टाटा 407 भी जब्त कर ली है।
सब इंस्पेक्टर सरवण सिंह के अनुसार उनकी टीम चेकिंग के दौरान टाटा 407 में जा रहे उक्त दोनों आरोपियों को रोक कर चेकिंग की तो उसमें से चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों ने सेब की पेटियों के नीचे बोरी में चूरापोस्त छुपाकर रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों से उनके अन्य साथियों को लेकर पूछताछ कर रही है आरोपियोंं ने शुरुआती पूछताछ के दौरान बताया कि वह पानीपत से चूरापोस्त लेकर आए थे और होशियारपुर के इलाके में ले जाकर बेचना था। आरोपियो के खिलाफ दर्ज पहले मामलों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
पानीपत से होशियारपुर लेकर जा रहे थे चूरापोस्त