- Hindi News
- बहन को अगवा करने वाले युवक के बाप और बहन को किया किडनैप
बहन को अगवा करने वाले युवक के बाप और बहन को किया किडनैप
बहनकोअगवा करने वाले युवक के घरवालों से बदला लेने के लिए शिमलापुरी के रहने वाले कर्ण ने युवक के बाप-बेटी को अगवा कर लिया। कर्ण ने बाप-बेटी को पूरी रात बंदी बनाकर रखा। गुस्साए युवक की मांग थी कि जब तक उसकी बहन को वापस नहीं भेजा जाता वह दोनों को रिहा नहीं करेगा। इसी को देखते हुए उसने बाप को लड़की को ढूंढ़ने के लिए भेज दिया। कर्ण की कैद से छूटने के बाद बाप अन्य लोगों को साथ लेकर पहले कर्ण के पास गया और अपनी बेटी को छुड़वाया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने ज्योति की शिकायत पर कर्ण, उसकी प|ी, मां भाभी के खिलाफ अगवा करने बंदी बनाकर रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में ज्योति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका भाई जतिंदर कुमार कर्ण की बहन को शादी की नीयत से भगाकर ले गया था। मंगलवार की रात करीब 9 बजे कर्ण उनके घर आया और उसके भाई के बारे में पूछा।
गुस्से में ही उसने उसके पिता राज कुमार को जबरदस्ती अपनी कार में बैठा कर ले गया। फिर कुछ समय के बाद वह अपनी मां भाभी के साथ आया और उसे भी कार में जबरदस्ती बैठा कर ले गया। कर्ण ने दोनों को बंदी बनाकर रखा। बुधवार को सुबह कर्ण ने उसके पिता को धमकाते हुए छोड़ दिया। जिसके बाद उसके पिता अन्य लोगों को साथ लेकर आए और उसे भी आजाद करवाया। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।