- Hindi News
- जिंदगी अनमोल है, ट्रैफिक रूल्स तोड़कर इसे गंवाए
जिंदगी अनमोल है, ट्रैफिक रूल्स तोड़कर इसे गंवाए
दैनिकभास्करद्वारा सड़क हादसों के खिलाफ चलाए जा रहे भास्कर महाअभियान से दिनोंदिन कारोबारी और दुकानदार जुड़ रहे हैं। बुधवार को रेखी सिनेमा चौक के आसपास के दुकानदारों ने इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी चंद्रकांत चड्ढा शॉपकीपर एसोसिएशन के तरणजीत सिंह तुली और पंजाब फैक्ट्री यूनियन के इंद्रपाल सिंह की अगुवाई में लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बोर में अवेयर किया। इस दौरान उन्होंने रूल्स फॉलो करने वाले लोगों को रोक कर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए रिक्वेस्ट की। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट का प्रयोग करने, रेड लाइट क्रॉस करने के लिए निवेदन किया। उन्होंने लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने की भी अपील की। इस मौके उन्होंने टैक्सी ड्राइवरों से मिलकर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने और इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। चंद्रकांत चड्ढा ने कहा कि ट्रैफिक रूल्स हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। जिसे ईमानदारी से फॉलो करना हमारा कर्तव्य है। यह जिंदगी बहुत अनमोल है। इसे नेक कार्यों में लगाना चाहिए, कि ट्रैफिक रूल्स मानकर रोड पर गंवानी चाहिए। इस अवसर पर दविंदर सिंह, मान सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्की गिल, तरसेम नागपाल समेत कई दुकानदार मौजूद थे।
हादसों के िखलाफ
भास्कर महाअिभयान
रिखी सिनेमा चौक के पास के कारोबारी और दुकानदार कार ड्राइवर से कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की रिक्वेस्ट करते हुए।