- Hindi News
- वारदात की नीयत से घूम रहे युवक को चाकू के साथ पकड़ा
वारदात की नीयत से घूम रहे युवक को चाकू के साथ पकड़ा
लुधियाना|डाबा मेंवारदात करने की फिराक में घूम रहे एक युवक को थाना डाबा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से कमानीदार चाकू अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी कुलदीप सिंह गांव लोहारा का रहने वाला है। सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान आरोपी शक्की हालत में घूमते दिखाई दिया। पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसके पास से कमानीदार चाकू बरामद हुआ।