- Hindi News
- दड़ा सट्टा लगाने के लिए उकसाते हुए तीन लोग पकड़े गए
दड़ा सट्टा लगाने के लिए उकसाते हुए तीन लोग पकड़े गए
लुधियाना| दड़ा-सट्टालगाने के लिए उकसाने के आरोप में थान डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7900 रुपए की नकदी अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी केवल शर्मा संजय गांधी कॉलोनी, पप्पू भगत हरि केश ईडब्ल्यूएस कॉलोनी का रहने वाला है। जांच अफसर सुखदेव सिंह के अनुसार उनकी टीम इलाके में गश्त कर रही थी। उक्त आरोपी कॉलोनी के निकट सरेआम लोगों को दड़ा-सट्टा लगाने के लिए बुला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।