- Hindi News
- चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार
लुधियाना| चोरीकी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे तीन लोगों को थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ताजपुर रोड का रहने वाला हिमांशु, भोला कॉलोनी का दीपू गुरु नानक नगर का रहने वाले बुगा है। सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ताजपुर रोड के टी- प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी बाइक से आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोककर बाइक के दस्तावेज मांगे गए तो वे नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछने पर उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है और उसे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक और बाइक बरामद की है। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।