पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में हवालाती से मोबाइल और नशीले कैप्सूल मिले

जेल में हवालाती से मोबाइल और नशीले कैप्सूल मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशातस्करीके आरोप में जेल में बंद व्यक्ति से जेल के गार्ड ने तलाशी के दौरान मोबाइल और नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने हवालाती हरजिंदर सिंह के खिलाफ नशा तस्करी प्रीजन एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट शादी राम तेजा सिंह ने बताया कि उनकी टीम पेशी से वापस आने वाली कैदियों की तलाशी ले रही थी। उक्त आरोपी से एक डबल सिम वाला मोबाइल और 70 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज है। आरोपी से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है कि उसने गोलियां मोबाइल किससे लिए थे। आरोपी के खिलाफ चूरापोस्त की तस्करी करने के मामले दर्ज है। आरोपी तीन दिन लगातार पेशी पर गया था। आरोपी से पहले भी पुलिस ने मोबाइल नशीली गोलियां बरामद की थीं। जब बैरकों की तलाशी ली जा रही थी तो आरोपी ने गार्ड को देखते ही अपने बिस्तर में मोबाइल छुपा दिया। आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है।