- Hindi News
- सिंगापुर भेजने का झांसा दे 7 लोगों से की धोखाधड़ी
सिंगापुर भेजने का झांसा दे 7 लोगों से की धोखाधड़ी
सिंगापुरभेजनेका झांसा देकर 7 लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने पठानकोट के रहने वाले कुलविंदर सिंह दियोल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सेक्टर 32 के रहने वाले रमन कुमार के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में रमन ने बताया कि उक्त आरोपी ने पठानकोट से एक अखबार में विदेश भेजने का इश्तिहार दिया था। जिसे पढ़ने के बाद उसके साथ अन्य 6 लोगों ने सिंगापुर जाने के लिए उसे पैसे दिए थे। जिसमें रामवरन, संतोख सिंह, रमेश कुमार, मोंटी, लक्ष्मी देवी बूटा सिंह शामिल हैं। इन लोगों ने उक्त आरोपी को 38-38 हजार रुपए दिए। लेकिन उसने तो उन्हें सिंगापुर भेजा और ही उनके पैसे लौटाए। आरोपी ने बाद में उन्हें जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। जांच अफसर ने बताया कि उक्त आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर रेड की गई है।