रायन स्कूल की बस फिर हादसाग्रस्त
ट्रांसपोर्टनगरके पास रायन इंटरनेशनल स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। बस में 10 बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। दुर्घटना की जानकारी लोगों की आेर से पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। बस बुधवार की सुबह 8 बजे सीएसी से बच्चों को लेकर मोती नगर स्कूल जा रही थी। जिसके बाद पीछे से रही दूसरी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद रायन स्कूल की बस में बैठे बच्चे एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े।
बच्चों को हाथों और पैरों में चोटें लगी है। लोगों को इकट्ठा होने के बाद बस से बच्चों को बाहर निकाला गया। इस हादसे को लेकर स्कूल प्रिंसिपल गुरपाल कौर ने बताया है कि बस को टक्कर मारी गई है। जिससे बच्चों को कोई चोट नहीं आई है। वही स्कूल के ही ऑफिस इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि दूसरे स्कूल की बस के टक्कर मारने से हादसा हुआ है।