- Hindi News
- 5 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार
5 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार
सिविललाइंसइलाके में 5 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी को थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी बिन्नी कुमार लड़की के ही इलाके का रहने वाला है। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को ज्युडीशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। सब इंस्पेक्टर शशिपाल के अनुसार बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की मां ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी। शाम को जब लौटकर वापस आई तो उसकी बेटी रो रही थी। उसकी हालत खराब थी। बेटी ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे खाने की चीज देने के बहाने बुलाकर अपने कमरे में ले गया और उसका मुंह बंद कर रेप किया जांच अफसर ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवाया गया है।