पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आइडिया बताओ, पसंद आया तो साकार करेगा एमएसएमई डिपार्टमेंट

आइडिया बताओ, पसंद आया तो साकार करेगा एमएसएमई डिपार्टमेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्याआप किसी नए प्रोडक्ट का अविष्कार या कोई नई तकनीक विकसित करना चाहते हैं जिससे इंडस्ट्री में रेवोल्यूशन सकता है। पर उसे साकार करने में पैसे, मशीनरी या कोई और मुसीबत आड़े रही है तो निराश हों। आपके भी अच्छे दिन गए हैं क्योंकि पंजाब का माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) संस्थान 14 फरवरी को लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑटो पार्ट्स एंड हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी में एक इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू करने जा रहा है। यह पंजाब का पहला ऐसा सेंटर होगा जहां आइडियाज की कलेक्शन होगी और इन पर काम करके इन्हें असलियत में बदला जाएगा। इस सेंटर में कोई भी व्यक्ति, कारीगर या कारोबारी किसी प्रोडक्ट या तकनीक के अविष्कार या कोई इंडस्ट्रियल प्रोसेस जिससे एनर्जी की बचत या इंडस्ट्री की वर्क एफिशिएंसी बढ़ सकती है को डेवलप करने के लिए आइडिया दे सकता है। पसंद आने पर यह सेंटर उस पर काम करके उसे साकार करने में आइडिया देने वाली की मदद करेगा। फिलहाल इस सेंटर में ऑटो पार्ट्स और हैंड टूल्स से संबंधित आइडिया लिए जाएंगे क्योंकि अभी यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर इन्हीं सेक्टर्स के आइडियाज को विकसित करने के लिए ही मौजूद है। पर जल्द ही यहां इंजीनियरिंग और अन्य प्रोडक्ट्स पर भी काम शुरू हो जायेगा।

इस सेंटर में अपना आइडिया देने पर आपकी पहचान और आइडिया को तब तक गुप्त रखा जाएगा जब तक कि वो पूरी तरह विकसित हो जाए। आइडिया पसंद आने पर सेंटर में साइंटिस्ट, इंजीनियर टेक्नीशियंस जैसे प्रोफेशनल्स की टीम उस आइडिया पर काम शुरू कर देगी और उस पर होने वाले टोटल खर्च में से कुछ हिस्सा एमएसएमई डिपार्टमेंट देगा जबकि कुछ हिस्सा आपको देना होगा। जब यह आइडिया किसी प्रोडक्ट, तकनीक या किसी प्रोसेस की शेप ले लेगा तो सेंटर इस आइडिया को पेटेंट कराने में भी आपकी मदद करेगा। पेटेंट में आने वाले खर्चे का 75 परसेंट शेयर एमएसएमई डिपार्टमेंट देगा।

>14 को लुधियाना में शुरू होगा पंजाब का पहला इन्क्यूबेशन सेंटर

>पेटेंट कराने में भी आर्थिक मदद करेगा डिपार्टमेंट

इस सेंटर से लोगों के सपने तो साकार होंगे ही साथ में इंडस्ट्री को भी बहुत बड़ा फायदा होगा। यहां विकसित होने वाले प्रोडक्ट्स और तकनीकें इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होंगी। यहां पर उन्हीं प्रोडक्ट्स या तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे इंडस्ट्री का समय और पैसा बच सके तथा मॉडर्न टेक्नीक से इंडस्ट्री का विकास भी हो सके।

^14 फरवरी को लुधियाना के इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑटो पार्ट्स एंड हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी में पंजाब के पहले इन्क्यूबेशन सेंटर की शुरुआत हो जाएगी। इस सेंटर में कोई भी आकर इंडस्ट्री के इस्तेमाल में आने वाले किसी नए प्रोडक्ट, नई तकनीक या किसी पुराने प्रोडक्ट प्रोसेस में सुधार के लिए अपना आइडिया हमारी टीम से शेयर कर सकता है। पसंद आने पर हमारे एक्सपर्ट्स की टीम इसे विकसित करेगी और इस आइडिया के पेटेंट के लिए भी मदद करेगी। -विजयकुमार,डायरेक्टर एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट,पंजाब