- Hindi News
- बाबा जी नब्ज तां दिखवा लो, खालसा का इनकार
बाबा जी नब्ज तां दिखवा लो, खालसा का इनकार
सिखबंदियों की रिहाई की मांग को लेकर 27 दिन से भूख हड़ताल कर रहे 83 साल के सूरत सिंह खालसा अभी भी इलाज नहीं कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब वे यूरीन का सैंपल भी नहीं दे रहे। इतना ही नहीं बुधवार को वहां पहुंची सिविल सर्जन डॉ. रेनू ने जब उनका हाथ पकड़कर पल्स (नब्ज) देखनी चाही, तो उन्होंने हाथ झटककर ऐसा करने से मना कर दिया। उधर, सिविल हॉस्पिटल की चेकिंग पर पहुंचे डायरेक्टर हेल्थ डॉ. करनजीत सिंह ने भी सूरत सिंह खालसा का हालचाल पूछा।
चेकिंग के दौरान डायरेक्टर इमरजेंसी पहुंचे तो उन्हें वहां एक कमरे में सूरत सिंह खालसा के दाखिल होने का पता चला। दरवाजा खोलकर वे अंदर चले गए। उनके साथ मौजूद सिविल सर्जन डॉ. रेनू ने खालसा का हाथ पकड़कर पल्स देखनी चाही, मगर खालसा ने हाथ झटककर छुड़ा लिया। इस पर डॉ. रेनू ने कहा कि बाबा जी नब्ज तां दिखवा लो, पर खालसा नहीं माने और इलाज नहीं कराने की बात पर अड़े रहे। डॉक्टरों ने बताया कि खालसा ने अब यूरीन सैंपल भी देना बंद कर दिया है। क्योंकि चार दिन पहले उनके यूरीन का केटोन टेस्ट पॉजीटिव आया था।
सिविल अस्पताल मे हेल्थ डायेक्टर चेकिंग के दौरान सूरत सिंह खालसा से भी मिले।