पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना पंजाब ने पॉलिटिकल बाबाओं पर कसा व्यंग्य

शिवसेना पंजाब ने पॉलिटिकल बाबाओं पर कसा व्यंग्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेनापंजाब ने राजनीति में बाबाओं के बढ़ते हस्तक्षेप के खिलाफ व्यंग्य प्रोग्राम कर उन सभी बाबाओं का विरोध किया। चुनाव में अपने अनुयायियों को वोटों में तोल राजनीतिक पार्टियों से सौदेबाजी करते हैं। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा की राजनीति में बाबाओं के बढ़ते आकार को देखते हुए शिव सेना पंजाब भी अब वोटों के लिए धार्मिक कार्ड खेलने जा रही है, इसलिए हमने हिन्दू वोट बैंक को इकट्ठा करने के लिए 3 नेताओं राकेश दास, अमित दास, सनी दास को धर्म गुरु के तौर पर तैयार किया है। जिनको आज शिव सेना पंजाब के सीनियर नेताओं ने दोशाला दे सम्मानित किया। उन्होंने कहा की यह 3 नेतागण धर्म गुरु के तौर पर अपना प्रचार करेगे वोट बैंक को इकट्ठा करेंगे, ताकि हम आने वाले चुनावों में राजनीतिक पार्टियों को ब्लैकमेल कर अपना उल्लू सीधे करवाएंगे।