- Hindi News
- निगम टीम ने 15 इंक्रोचमेंट, 9 एडवरटाइजमेंट बोर्ड हटाए
निगम टीम ने 15 इंक्रोचमेंट, 9 एडवरटाइजमेंट बोर्ड हटाए
शहरकी सड़कों पर अतिक्रमण विज्ञापन बोर्ड के खिलाफ बुधवार निगम तहबाजारी टीम ने कार्रवाई की। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने सड़क से 15 अतिक्रमण हटा दिए, वही नियमों के ताक पर रखकर लगाए गए 9 एडवरटाइजमेंट बोर्ड 15 बैनर को हटा दिया गया। इसके अलावा तहबाजारी टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में चेतावनी देते अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। चार जोन में गठित निगम की टीमें अब अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखेंगे। सोमवार से निगम कारपोरेशन एक्ट की धारा 123 के तहत नोटिस देना शुरू करेगा। इस नोटिस पर संबंधित व्यक्ति को 50 हजार रुपए तक जुर्माना हो सकता है।
कोर्टआर्डर की कॉपी बांट रहे दुकानदारों को: तहबाजारीसुपरिटेंडेंट रोहित सहोता के अनुसार बुधवार को निगम के चारों जोन में तहबाजारी टीम ने मिलकर शहर में कार्रवाई की। इसमें जालंधर बाइपास से मैट्रो, मैट्रो टू बस्ती जोधेवाल, शिवपुरी बाबा गोहरी रोड से 15 अतिक्रमण को हटा दिया गया। यहां पर किए गए पक्के अतिक्रमण को निगम टीम ने जब्त लिया है, वही इन रोड पर 9 एडवरटाइजमेंट बोर्ड 15 बैनर को हटा दिया गया है। इस कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसमें दुकानदारों को मौके पर हाईकोर्ट द्वारा जारी किए गए आर्डर की कॉपी दी जा रही है, ताकि वह समझ सकें कि यह कार्रवाई कितनी जरूरी है। सोमवार से दुकानों के बाहर विज्ञापन बोर्ड लगाने वालों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। निगम की तरफ से नोटिस की कॉपी को तैयार कर लिया गया है। सोमवार से दुकानदारों को नोटिस भेजने की कार्रवाई को शुरू कर दिया जाएगा।