- Hindi News
- अगले हफ्ते शुरू होगा डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर, 30 हजार कुत्तों की होगी नसबंदी
अगले हफ्ते शुरू होगा डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर, 30 हजार कुत्तों की होगी नसबंदी
शहरमें घूम रहे लगभग 30 हजार आवारा कुत्तों से पब्लिक को राहत मिलने जा रही है। आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) के तहत डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर तैयार हो चुका है। इस सेंटर को तैयार करने पर 40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अगले हफ्ते से यह सेंटर शुरू हो जाएगा। लगभग दो साल के अंदर 25 हजार कुत्तों की नसबंदी करने का टारगेट रखा गया है। इस काम को हैदराबाद की वेट सोसाइटी फॉर एनिमल वेलफेयर की तरफ से किया जाएगा। सोसाइटी के ओहदेदार पहुंच चुके हैं। उन्होंने सेंटर में अपना सामान रखने का काम शुरू कर दिया है। इस टारगेट के पूरा होने के बाद इसी सेंटर में वेटरनरी डॉक्टर को तैनात कर डॉग क्लीनिक बना दिया जाएगा। इसमें शहरवासी अपने पालतू कुत्तों का इलाज करवा सकेंगे।
760रुपए एक नसबंदी पर अदा करेगा निगम: शहरमें 2012 में निगम ने आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर सर्वे करवाया था। इस सर्वे में खुलासा हुआ था कि सिटी में लगभग 25 हजार आवारा कुत्ते है। जिनकी संख्या बढ़कर अब लगभग 30 हजार तक है। निगम ने एबीसी प्रोग्राम के तहत कुत्तों की नसबंदी की योजना बनाई थी। इसके लिए 40 लाख रुपए की लागत से डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर तैयार किया गया है। नसबंदी के लिए निगम ने हैदराबाद की वेट सोसायटी फॉर एनिमल वेलफेयर से एग्रीमेंट हो चुका है। इसमें निगम एक कुत्ते की नसंबदी पर सोसायटी को 760 रुपए अदा करेगा। इस राशि में सोसायटी ने कुत्ते को पकड़ने, उसका आप्रेशन करना, एक सप्ताह तक देखभाल करना, इंजेक्शन देना वापस उसी जगह पर छोड़ना शामिल है। कुत्तों की वैक्सीनेशन होने से उनके काटने पर रैबीज होने का खतरा नहीं रहेगा।
सेंटर में 20 कुत्तों को रखने की सुविधा दी गई है। वही इसमें आप्रेशन थिएटर, सोसायटी के लिए दफ्तर सहित अन्य सुविधाएं दी गई है। इसके अलावा कुत्तों को पड़ने से लेकर छोड़ने के लिए सारी जिम्मेदारी सोसायटी की होगी। इस काम के लिए पूरे स्टॉफ को सोसायटी की तरफ से तैनात किया जाएगा।
^कुत्तों की नसबंदी के लिए डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर का काम लगभग पूरा हो चुका है। अभी बिजली सेफ्टी टेंक का काम कुछ पेंडिंग है। जिसे आने वाले दो चार दिन में पूरा कर दिया जाएगा। सोसाइटी के ओहदेदार पहुंच चुके हैं। हफ्ते तक यहां पर नसबंदी का काम शुरू हो जाएगा। -एसएससेखों, ज्वाइंट कमिश्नर