पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजीव जैन भाटिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संजीव जैन भाटिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबारोड, विजय इंद्र नगर स्थित जैन कालोनी के अराधना भवन में संजीव जैन भाटिया की रस्म पगड़ी की सभा आयोजित की गई। शोक सभा में शहर के कई गणमान्य लोगो ने उपस्थित होकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की। शोक सभा में दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए मेरी भावना के पाठ का श्रवण किया गया। संजीव जैन भाटिया मेहनती इंसान थे। उन्होंने कठोर मेहनत करके व्यापार मे अपार सफलता हासिल की। वह अक्सर समाज सेवा जरूरतमंद लोगो की सहायता के लिए अपना योगदान देते रहते थे। शोक सभा में संतोष जैन, नीरू जैन, हर्षित जैन, वीनू जैन, रीतू जैन, मुनीष जैन, विशाली जैन, राजीव जैन, सुमन, आम प्रकाश, सीमा, हजारीलाल जैन, सुनीता, सिद्धार्थ जैन, गौरव जैन, नरेश जैन, नीरज जैन, नवीन जैन उपस्थित रहे।