पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएयू और पेडा ने लगाया एनर्जी कंजर्वेशन कैंप

पीएयू और पेडा ने लगाया एनर्जी कंजर्वेशन कैंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|पंजाब एग्रीकल्चरयूनिवर्सिटी और पेडा ने मिलकर 11 फरवरी को एक दिन का एनर्जी कंजर्वेशन कैंप का आयोजन किया। यह आयोजन पीएयू कॉलेज ऑफ़ होम साइंस और पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा मिलकर सिधवां कलां गांव में आयोजित किया। इस कैंप में आरएडब्ल्यूई, पेडा और पीएयू के एक्सपर्ट्स मौजूद रहे. इस मौके पर डॉ वरिंदर रंधावा ने बताया की एनर्जी कंजर्वेशन एक बड़ी जरूरत है और ग्रामीण क्षेत्रों में एनर्जी कंजर्वेशन तकनीको के विकास के लिए पर्याप्त रिसोर्सेज हैं।

पेडा के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ अनुपम नंदा ने बताया की 6-7 सदस्यीय परिवार के डिमांड को पूरा करने के लिए 30-40 हजार के बायो गैस प्लांट्स का स्थापित होना जरुरी है। बायोगैस प्लांट लगाने पर 9000 रुपये की सब्सिडी पैदा की तरफ से दी जाती है। उन्होंने सोलर पावर नेट मीटरिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा की इसे छत पर इंस्टॉल किया जाता है और सूरज की रोशनी से बिजली बनाई जाती है। यह घरेलू और कमर्शियल दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोग में लाया जाता है।