पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ ईएसआई हॉस्पिटल घेरा

भ्रष्टाचार के खिलाफ ईएसआई हॉस्पिटल घेरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतनगर चौक स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार, मरीजों से दुर्व्यवहार और इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए खिलाफ इंसाफ प्राप्ति मंच ने रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के कन्वीनर, पूर्व विधायक तरसेम जोधां ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्टाफ और दवाइयों की कमी के चलते आम लोगों को सेहत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।

जोधां ने कहा कि पंजाब में सेहत सुविधाएं खत्म हो रही हैं। ईएसआई और बाकी सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भर्ती नहीं की जा रही। दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों का इलाज नहीं किया जाता। जिसके चलते आम जनता को प्राइवेट अस्पतालों की लूट का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बच्चों का टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त होना चाहिए।

अमरनाथ, राजिंदर राजन, विनोद तिवारी, सोनू गुप्ता, जगदीश चौधरी सज्जन सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करके और मरीजों से दुर्व्यवहार बंद करके उनका सही इलाज किया जाना चाहिए। नरिंदरजीत कौर, हनुमान प्रसाद दूबे, रघुबीर सिंह बेनीपाल, एडवोकेट जीएस नाहर, विपन बुलाडिया, मोहन पठानिया, मोहम्मद इरफान, राम ब्रिछ यादव, शिंदर सिंह, रविंदर सिंह टोनी हरदेव सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में वही दवा लिखी जानी चाहिए जो, अंदर उपलब्ध हो। इसके बाद मंच ने डीसी को सीएम के नाम मांग पत्र भी सौंपा।

मंच के कन्वीनर कॉमरेड तरसेम जोधां ने प्रदर्शनकािरयों को संबोिधत िकया।