पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैकऑटो एक्सपो में वेंडर डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

मैकऑटो एक्सपो में वेंडर डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहित बहल|लुधियाना mohit.behl@dbcorp.in

13से 16 फरवरी तक गलाडा ग्राउंड में होने वाले मैकऑटो एक्सपो 2015 में वेंडर डेवलपमेंट पर पूरा फोकस रहेगा। इसमें पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों की एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के अलावा मल्टीनेशनल कंपनीज के 250 से भी ज्यादा स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं। बुधवार को प्रताप चौक स्थित एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में इवेंट की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श करने के लिए कारोबारी और एमएसएमई इंस्टीट्यूट के अफसर जुटे। इसका उद्घाटन 13 फरवरी को मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर एमएसएमई (माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज) गिरिराज सिंह करेंगे।

ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग पार्ट्स की इस एग्जीबिशन कम बायर सेलर मीट के पहले दो दिन रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, एसोसिएशन ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क पटियाला, ऑर्डनेन्स केबल फैक्ट्री चंडीगढ़ जैसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (पीएसयू) भी अपने प्रोडक्ट्स के स्टॉल लगाएंगी। इस मौके इन पीएसयू और नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) और नेशनल प्रोडक्टिविटी कौंसिल (एनपीसी) के अफसर सरकारी संस्थानों को माल सप्लाई करने के इच्छुक कारोबारियों और युवाओं को वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए अपने डिपार्टमेंट के साथ रजिस्ट्रेशन करने का तरीका भी समझाएंगे।

एक्सपो में ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, स्विंग मशीन डेवलपमेंट क्लब, जनता नगर स्माल स्केल मेन्यूफेक्चरर एसोसिएशन, मशीन टूल्स एसोसिएशन, ट्रैक्टर पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और फाउंड्री एसोसिएशन समेत 12 एसोसिएशनें हिस्सा ले रही हैं। एक्सपो के ऑर्गेनाइजर जीएस ढिल्लों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और अफ्रीकी देशों से भी विजिटर्स इस एक्सपो में आएंगे। उनका यह भी कहना है कि पूरे इवेंट में देश विदेश से कुल मिलाकर 30 हजार से भी ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके कारोबारी नितिन शर्मा, शरनजीत सिंह, प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान भोला झा, ओपी कपूर समेत एमएसएमई इंस्टिट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज शर्मा, कुंदन लाल, अंकुर पाठक, पीयूष अग्रवाल, नीरज अरोड़ा, आरके परमार भी मौजूद थे।

एक्सपो से एमएसएमई इंडस्ट्री को िमलेगा लाभ

इंस्टीट्यूटडायरेक्टर विजय कुमार और कारोबारी जीएस काहलों, रणजोध सिंह, जगबीर सोखी, जसविंदर ठुकराल, गुरप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि एक्सपो को इंटरनेशनल स्तर की एग्जीबिशन की तर्ज पर ही शोकेस किया जा रहा है। इवेंट से पंजाब, खासतौर पर लुधियाना की एमएसएमई इंडस्ट्री को बहुत लाभ पहुंचेगा। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 और 14 फरवरी दोनों ही दिन शहर में रहेंगे। 13 फरवरी को उद्घाटन करने के बाद 14 को वे फोकल पॉइंट में इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे। दो दिन के इस दौरे के दौरान उन्हें लुधियाना की इंडस्ट्री के लिए एग्जिबिशन हाल, कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स, क्लस्टर की मांग से वाकिफ करवाने के साथ फोकल प्वाइंट और इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर की बुरी हालत से भी अवगत करवाया जाएगा।

एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में इवेंट की तैयारियों पर चर्चा करते कारोबारी और अफसर।