पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यकों की अनदेखी से भाजपा दिल्ली में हारी: दुआ

अल्पसंख्यकों की अनदेखी से भाजपा दिल्ली में हारी: दुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिश्चियनयूनाइटेड फेडरेशन की अहम मीटिंग का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। इसमें शहर की विभिन्न क्रिश्चियन संस्थाओं ने शिरकत की। फेडरेशन के प्रधान अलबर्ट दुआ ने मीटिंग की अगुवाई करते हुए कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी की माइनोरिटी के मुद्दे पर चुप्पी के कारण ही दिल्ली में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 9 महीने के कार्यकाल में अल्पसंख्यक लोगों की सुनवाई करने की बजाए ऐसे नेताओं धर्म गुरुओं को बढ़ावा दिया जो क्रिश्चन, मुसलमान और सिखों पर अत्याचार कर रहे हैं। भाजपा एेसे नेताओं पर नकेल कसने की बजाए उनकी पीठ थपथपा रही है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा के फूल को झाडू से साफ कर दिया है।

दुआ ने कहा कि अगर भाजपा का यही रवैया रहा तो 2017 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण रुप से सफाया होना तय है। इस मौके पास्टर एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश पीटर, कौंसिल ऑफ लुधियाना चर्च, सेवा शक्ति फेडरेशन, सहारा क्रिश्चन सेवा सोसाइटी,जोगिंदर सिंह पप्पू, प्रेम मसीह, दर्शन मसीह, पास्टर दरबारा, बाबू सैमुअल, मोहन लाल, जसवीर सिंह, जनक अब्राहम, रविंदर सिद्धू मौजूद रहे।