पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता सरस्वती नर्सिंग कॉलेज की मैनेजमेंट हुई दोफाड़

माता सरस्वती नर्सिंग कॉलेज की मैनेजमेंट हुई दोफाड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमलकपुर बीरमी स्थित माता सरस्वती नर्सिंग कॉलेज की मैनेजमेंट दो फाड़ होने से 300 स्टूडेंट्स का फ्यूचर दांव पर लग गया है। नई मैनेजमेंट ने एक हफ्ते का नोटिस देकर कॉलेज को बंद करने की चेतावनी दी है तो, पुरानी कमेटी के लोग इसे चालू रखने पर अड़े हुए हैं। इसी बात को लेकर बुधवार को भी स्टूडेंट्स ने कॉलेज में हंगामा किया।

दरअसल, चार दिन पहले हॉस्टल में सिलेंडर खत्म होने के कारण स्टूडेंट्स को भोजन नहीं मिल पाया था। इसकी शिकायत करने पर मैनेजमेंट ने कोई सुनवाई नहीं की तो स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए। बाद में तहसीलदार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस मुद्दे को लेकर कमेटी के 11 मेंबर दो फोड़ हो गए हैं।

नए एमडी बलजिंदर सिंह का आरोप है कि पुरानी कमेटी के सेक्रेटरी राजिंदर भाटिया दो साल से संस्था के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। जबकि भाटिया का कहना है कि सारा हिसाब-किताब पूर्व कमेटी की प्रधान सुमीत ढल्ल के पास ही होता था। नए एमडी बलजिंदर सिंह ने चेतावनी दी कि अगर स्टूडेंट्स इसी तरह हंगामा करते रहे तो वे एक हफ्ते का नोटिस देकर कॉलेज को बंद कर देंगे। जबकि भाटिया ग्रुप का कहना है कि प्रेक्टिकल शुरु हो चुके हैं, इस कारण वे कॉलेज को बंद नहीं करने देंगे। इसी बात को लेकर स्टूडेंट्स ने बुधवार को भी कॉलेज में हंगामा कर दिया।

{नई मैनेजमेंट ने दी कॉलेज को बंद करने की चेतावनी, पुरानी कमेटी के लोग चलाने पर अड़े