- Hindi News
- कर्मचारी दल ने भर्ती के लिए सरकार के नियमों का किया स्वागत
कर्मचारी दल ने भर्ती के लिए सरकार के नियमों का किया स्वागत
लुधियाना |म्यूनिसिपल कर्मचारीदल ने लोकल बॉडी गर्वमेंट की ओर से भर्ती के लिए बनाए नए नियमों की नोटिफिकेशन का स्वागत किया है। इस मौके पर कर्मचारी दल के प्रधान लक्ष्मण द्रविड़ ने कहा कि उनकी एसोसिएशन लंबे समय से चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) से आगे की प्रमोशन की मांग करते रहे थे और अब सरकार के नए नियमों से सीएसआई की चीफ सेनेटरी ऑफिसर के पद पर पदोन्नति हो सकेगी। इससे पहले सरकार ने सीएसआई से आगे एएचओ की पोस्ट बनाई थी, लेकिन बाद में इसके लिए भी डॉक्टर की डिग्री जरूरी कर दी थी। इस कारण चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे।