- Hindi News
- दो से ज्यादा सिजेरियन के बाद की प्रेग्नेंसी जानलेवा
दो से ज्यादा सिजेरियन के बाद की प्रेग्नेंसी जानलेवा
मोहालीके मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (एमएसएसएच) की लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दिव्या अवस्था ने कहा कि 2 सिजेरियन के बाद की प्रेगनेंसी महिलाओं के लिए जानलेवा हो सकती है। इस कारण महिलाओं को इसके बाद प्रेग्नेंसी को अवॉयड करना चाहिए। मॉडल टाउन में रहने वाली 47 वर्षीय राजदीप कौर की कांप्लीकेटेड सिजेरियन सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. केएस ढिल्लों के साथ शामिल रहीं डॉ. दिव्या ने बताया कि राजदीप के पहले ही चार सीजेरियन सेक्शन हो चुके थे। उसके यूटरेस में ब्लीडिंग की शिकायत होने पर वह उनके हॉस्पिटल में आई थी। जहां उसके यूटरेस में कैंसर पाया गया और तुरंत सर्जरी करके उसे 250 ग्राम वजन के यूटरेस को रिमूव कर दिया गया।
राजदीप ने बताया कि वह कई अस्पतालों में जा चुकी थी, लेकिन उसकी सर्जरी कांप्लीकेटेड होने के कारण सभी ने इंकार कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी पांचवीं सर्जरी जानलेवा हो सकती थी। डॉ. दिव्या ने बताया कि सीजेरियन सर्जरीज के चलते यूटरेस का साइज बड़ा हो गया था। अन्य कई कारणों से भी यह सर्जरी काफी कांप्लीकेटेड हो चुकी थी। हल्की सी लापरवाही मरीज के लिए जानलेवा हो सकती थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे 2 या 3 सीजेरियन ऑपरेशन्स के बाद गर्भधारण ना करें। क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों की जान खतरे में सकती है।