पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने निकाला रोड शाे

जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने निकाला रोड शाे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से एकतरफा जीत की खुशी में आप कार्यकर्ताओं ने शहर में मोटरसाइकिल और कारों में रोड शो निकाला। ये रोड शो शहर के भीतरी इलाकों से होते हुए पॉश इलाकों में से होकर गुजरा। इस रोड शो की अगुवाई आप के डिस्ट्रिक्ट कन्वीनर एएस गरेवाल ने की।

ये रोड शो आरती चौक, घुमारमंडी, फव्वारा चौक, कैलाश सिनेमा, दमोरिया पुल, घंटाघर से भारत नगर चौक होकर फिरोजगांधी मार्केट, भाई वाला चौक होते गुरदेव नगर स्थित आप कार्यालय में संपन्न हुआ। इस रोड शो में फतेहगढ़ साहिब से आप सांसद हरिंदर सिंह खालसा की प|ी सतवंत कौर खालसा विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर जतिंदर मौदगिल, आनंद मौदगिल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।