पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साझेदारी पर िवचार के लिए जर्मन डेलीगेट्स पीएयू पहुंचे

साझेदारी पर िवचार के लिए जर्मन डेलीगेट्स पीएयू पहुंचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्रीकल्चर रिपोर्टर|लुधियाना

पंजाबएग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी करने के उद्देश्य से जर्मन डेलीगेट्स ने यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस 18 मेंबर्स के दल का नेतृत्व फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के मिनिस्ट्री ऑफ़ फूड एंड एग्रीकल्चर के पार्लियामेंट्री स्टेट सेक्रेटरी और वाइस मिनिस्टर हर्न पीटर ब्लेसर ने किया। डेलीगेशन ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.बलदेव सिंह ढिल्लों और अन्य सीनियर ऑफिशियल्स से मुलाकात की। इस डेलीगेशन में सीनियर एग्रीकल्चर ऑफिसर्स और खाद्य प्रसंस्करण, प्लांट ब्रीडिंग, पशु प्रजनन, कृषि व्यवसाय, जोखिम मूल्यांकन और खाद्य सुरक्षा के विशेषज्ञ शामिल थे। इन सभी ने फसल उत्पादन और संरक्षण, यूनिवर्सिटी की एक्सटेंशन एक्टिविटीज में अपना रुझान दिखाया। इसके अलावा कृषि के क्षेत्र में ह्यूमन रिसोर्स जैनरेशन से भी परिचित हुए। डॉ. ढिल्लों ने इन्हे यूनिवर्सिटी की कई शानदार उपलब्धियों से अवगत कराया। जिनमें 745 क्रॉप वैराइटीज और हायब्रिड के विकास और रिकमेंड होने और ग्रीन रिवोल्युशन मुख्य रहे। उन्होंने बताया की बायोटेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी काफी स्कोप है। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ पीके खन्ना, डायरेक्टर ऑफ़ रिसर्च डॉ बलविंदर सिंह, डाइरेक्टर ऑफ़ एक्सटेंशन एजुकेशन, रिसर्च के कई एडिशनल डायरेक्टर्स और कई डिपार्टमेंट्स के डीन मौजूद रहे।