पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मशीनरी ऑयल बनाने वाली कंपनी पर इनकम टैक्स िडपार्टमेंट ने सर्वे किया

मशीनरी ऑयल बनाने वाली कंपनी पर इनकम टैक्स िडपार्टमेंट ने सर्वे किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | मशीनरीऑयल तैयार करने वाली कंपनी हाईटेक इंटरनेशनल पर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेंज 1 की टीम ने सर्वे किया। सुबह 11.30 से शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। एडिशनल कमिश्नर बीके सिंह की अगुवाई में किए गए इस सर्वे के दौरान कंपनी के चंडीगढ़ रोड और साहनेवाल परिसरों पर कई अफसरों की टीम ने कंपनी के एकाउंट्स, कंप्यूटर्स और कागजात की जांच की। खबर लिखे जाने तक सर्वे की कार्रवाई जारी थी। डिपार्टमेंट के अफसरों ने जरूरी कागजात और कंप्यूटर जब्त कर लिया। असल मामला डिपार्टमेंट की जांच पूरी होने के बाद ही पता लग पाएगा।