पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवर सफाई दौरान मरने वाले मुलाजिमों के परिवारों को मेयर ने दिए चेक

सीवर सफाई दौरान मरने वाले मुलाजिमों के परिवारों को मेयर ने दिए चेक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | मेयरहरचरण सिंह गोहलवड़िया ने सी जोन में नगर निगम के 9 मुलाजिम परिवारों को 8-8 लाख रुपए के चेक वितरित किए। ये वे मुलाजिम थे, जिनकी कभी सीवरेज सफाई के लिए मैनहोल में गैस चढ़ने से मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई में एक फैसला सुनाया था, जिसमें मैनहोल में सीवरेज की सफाई दौरान मरने वाले मुलाजिम के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देने के आदेश दिए थे। निगम की ओर से इन नौ मुलाजिम परिवारों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा पहले दिया जा चुका है। बुधवार को गोहलवड़िया की ओर शेष रहते 8-8 लाख रुपए के चेक इन परिवारों को दिए गए।