पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनुष्य मांस मदिरा का सेवन कर शरीर को बना रहा श्मशान : पंडित ओम प्रकाश

मनुष्य मांस मदिरा का सेवन कर शरीर को बना रहा श्मशान : पंडित ओम प्रकाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में साप्ताहिक समागम

न्यू शिवपुरी में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन

भंडारे की पूर्व संध्या पर मां पार्वती नाम का होगा संकीर्तन

बगलामुखी धाम में हवन यज्ञ आज

35वें महा शिवरात्रि महोत्सव में शिवपुराण कथा में शिव विवाह का प्रसंग सुनाया

लुधियाना | रिषीनगर स्थित सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी और दुर्गा माता मंदिर में 35वें महा शिवरात्रि महोत्सव में शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगत जी ने प्रवचन करते साधकों को भगवान शिव के विवाह का सुंदर प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि राक्षस ताड़कासुर का वध करने के लिए ही भगवान भोलेनाथ पार्वती के साथ विवाह के लिए राजी हुए थे, क्‍योंकि ताड़कासुर को वरदान मिला था कि उसका वध भोलेनाथ जी के पुत्र के हाथों ही होगा। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ भिक्षु का रुप धारण कर राजा हिमालय के पास उनकी पुत्री का हाथ मांगने गए थे। उन्होंने अपनी महिमा से वहां सबको मोहित कर दिया था। इस अवसर पर स्वामी रुकमेश्वर गीरी जी महाराज, विनोद ब्रहृाचारी, संजीव भारद्वाज, सुरेश विशिष्ट, सुशील शर्मा, आरके बांसल, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश, सोहन लाल शर्मा, सोहन सिंह, ओम प्रकाश, शीतल, अजमेर सिंह, गुरप्रीत गोप्पी, सुरजीत, विश्वजीत, अशोक शर्मा, डाॅक्टर हांडा, मौजूद रहे।