पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाला जी के मंदिर को बनाने का काम शुरू

बाला जी के मंदिर को बनाने का काम शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन मन्दिर के प्रबंधकों द्वारा बाला जी के नवनिर्मित मंदिर का निर्माण कार्य शुरूकर दिया गया है। मंदिर में स्थापित होगी त्रिपति, मेंहदीपुर, सालासर, इच्छापूर्ण वा खाटू श्याम भगवान की मूर्तियां स्थापित करवाने के लिए विधिपूर्वक 638वां हवन यज्ञ पंडित विष्णु पंडित राम द्वारा किया गया। समारोह में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें कुमार रोहित ने भगवान की स्तुति गाकर वातावरण को धर्मामय बनाया।

मंदिर प्रधान अशोक जैन ने बताया कि आस्था के इस महान केंद्र बाला जी मंदिर में भक्त दूर-दूर से नतमस्तक होने के लिए आते हैं। क्योंकि भगवान बाला जी उनकी तमाम मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। समारोह में शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा, अश्वनी महाजन, डिप्टी कपूर, लोकेश जैन सुभाष सेठी द्वार मंदिर प्रबंधक कमेटी को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रधान अशोक जैन ने कहा कि शोभायात्राएं हमारे समाज विशेष तौर पर नौजवान पीढी़ को नई दिशा प्रदान करती है और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं। हवन यज्ञ में राजीव सिंगला परिवार की तरफ से आहुतियां डाली गई। इस मौके पर अमृत लाल वर्मा, सोमनाथ मटकन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, बलजीत सिंह पीता, ज्योति गुप्ता, संदीप धमीजा, राम लाल अरोड़ा, भारती सोनी, विश्वनाथ सेठी, विश्बंरदास ने संध्या चौकी में हाजिरी लगाई।

समारोह में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। फोटो : भास्कर