पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रथयात्रा में शामिल होने के लिए अजय जामवाल को दिया निमंत्रण

रथयात्रा में शामिल होने के लिए अजय जामवाल को दिया निमंत्रण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर-हरमहादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली विशाल रथयात्रा को लेकर रथ निर्माण का कार्य जोरों पर है। इस कड़ी के चलते कमेटी ने कमल शर्मा प्रधान बीजेपी पंजाब, अजय जामवाल संगठन मंत्री भाजपा पंजाब, उमा दत्त शर्मा, महेश शर्मा, कौंसलर सुमित मल्होत्रा, पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं, राजेश्वरी गोसाईं, जतिंद्र मित्तल को रथ यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया।

कांतेन्द्रू शर्मा, बनवारी हरजाई ने बताया कि 15 फरवरी को विशाल रथयात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से शुरू होगी जो फव्वारा चौक, घुमार मंडी, आरती चौक से होती हुई सराभा नगर स्थित नवदुर्गा मंदिर में संपन्न होगी। इस मौके पर अश्वनी बहल, जीवन गुप्ता, गुरुदेव शर्मा देबी, सुभाष नागपाल, राजेश नरुला, राजेश सिंगला, विजय बांसल, संजय बांसल, पवन बत्रा, मनोज तायल, अशोक जैन, अश्वनी जैन, दविन्द्र बहल, अश्वनी टंडन, अनिल बस्सी, सुभाष दुग्गल, रवि चावला, दमन छिब्बर, भोलानाथ कपूर, शिवराम गुप्ता, सोमनाथ परुथी, राज कुमार, सतपाल संगड, दविंदर बहल, धर्मपाल कालिया उपस्थित हुए।

बीजेपी के संगठन मंत्री अजय जामवाल को निमंत्रण देते हर हर महादेव महोत्सव कमेटी के मेंबर्स।