- Hindi News
- दुर्गा पुरी के श्री शक्तेश्वर महादेवाश्रम में श्री मद् भागवत कथा का शुभारंभ
दुर्गा पुरी के श्री शक्तेश्वर महादेवाश्रम में श्री मद् भागवत कथा का शुभारंभ
हैबोवाल,दुर्गा पुरी स्थित श्री शक्तेश्वर महादेवाश्रम में श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम मंदिर परिसर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में हर्षोल्लास श्रद्धापूर्वक भाग लिया। भागवत कथा में कथावाचक श्री स्वामी माधवानन्द जी महाराज ने बताया कि श्री मद्भागवत कथा को सुनकर इंसान को आत्मबोध होता है। उन्होंने बताया कि इस कथा को सुनकर इंसान का कल्याण होता है। इस अवसर पर अमृतलाल गर्ग, अमित शर्मा, मधुरेस सेठ, दिलीप सिंह, डाॅक्टर प्रमोद शर्मा, पंडित प्रकाश गोस्वामी, पंडित सुधीर शास्त्री, विपन अरोड़ा, संजय उपस्थित रहे।