पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव भोले के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शिव भोले के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिमहोत्सव कमेटी द्वारा 14 फरवरी को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली रथयात्रा से पूर्व प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। विशाल रथयात्रा (शिव विवाह) के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिव भक्तों परम्परंपरागत गीतों, घोडिय़ों शगुन के गीतों पर थिरकते हुए भगवान शिव के विवाह की खुशियां मनाई। महिला संकीर्तन मंडल ने संगीतमयी धुनों पर भगवान भोलेनाथ के भजनों का गायन किया।

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के मुख्य सेवादार नीरज वर्मा, राकेश चौधरी, राम खुराना ने बताया कि 14 फरवरी को निकाली जाने वाली रथयात्रा की तैयारियां पूरे जोरों पर है। रथयात्रा के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क साधा गया है। उन्होंने बताया कि रथयात्रा में विभिन्न संकीर्तन मंडलियां प्रभु का गुणगान करेंगी। इस अवसर पर अवनीश मितल, रमन गोयल, तरुण गोयल, राजीव कुमार, प्रितपाल सिंह विक्की, शाम चोपड़ा, तिलक राज, संजीव अग्रवाल, राजन ढंड, ओमकार, चंद्र हंस, सोनू कुमार, बॉबी कुमार, जेके बिल्ला, प्रिंस कौड़ा, शैलेन्द्र मल्होत्रा, गौराक अरोड़ा, मयंक, साहिल चोपड़ा, साहिल खुराना, संजीव अग्रवाल, पवन कुमार, भूपेश बांसल, अंकुश जैन, दीप आहूजा, किशोरी लाल, राजू वशिष्ठ, रमेश चौधरी, डा. राजिन्द्र चौधरी, राम गोपाल गुप्ता, समीर गुप्ता, राजिन्द्र सैनी, गीता जायसवाल, सपना वर्मा, आरती गुप्ता, वीना आनंद, ज्योति मल्होत्रा, सविता वर्मा, सरिता चौधरी, मुस्कान वर्मा, वीना शर्मा, रमेश आनंद, केशव अरोड़ा, अनिल बांसल, आतिश वर्मा, संतोष वर्मा, रिंपी धीमान, रेखा शेखावत, राजेश रॉकी आदि मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में आयोजित समारोह में भजनों पर झूमते श्रद्धालु।