पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा फरीद मिशन संस्था ने कराया विशेष समागम

बाबा फरीद मिशन संस्था ने कराया विशेष समागम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबाफरीद मिशन संस्था की ओर से जनकपुरी स्थित नेशनल चाइल्ड स्कूल में संस्था के चेयरमैन नरिंद्र सिंह पदम राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सरबजीत सिंह संधू के नेतृत्व में विशेष समागम करवाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे कौंसलर प्रितपाल सिंह घायल और बाबा फरीद मिशन संस्था की लुधियाना इंचार्ज बीबी राजविंदर कौर प्रीत ने गरीब बच्चों को स्कूल बैग बांटे। राजविंदर कौर ने देश में बढ़ रही बाल मजदूरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हैदराबाद में 87 के करीब बंधुआ मजदूरों छुड़वाया गया है। पदम संधू ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा से संबंधित साधन प्रदान कराना हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले समय में शहर में बाल मजदूरी के खिलाफ बाल शिक्षा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर जतिंदर कौर, किरणदीप कौर, दर्शना सेठी, कमलजीत सिंह, राजिंदर वधन, नरेश वसरा, सुखराज कौर मौजूद रहे।