- Hindi News
- सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया स्नेचर
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया स्नेचर
गोपाल नगर चौक से पकड़ा गया एक दर्जन से ज्यादा वारदात करने वाला स्नेचर।
जांच ऑफिसर ने बताया कि आरोपी बिना किसी डर से मुंह बांधे बिना लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी सरेआम बाजार में ज्यादातर लूट करते थे।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
आरोपीधर्मेंद्र ने अपनी साथी मेजर के साथ दो महीने पहले काकोवाल रोड पर एक महिला से झपटमारी कर सोने की चेन छीन ली थी। इसी दौरान पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी धर्मेंद्र की तस्वीर गई थी। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और सूचना के आधार पर आरोपी पकड़ा गया।
भास्कर न्यूज| लुधियाना
सीसीटीवीफुटेज की मदद से दर्जनभर वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गोपाल नगर चौक के पास गिरफ्तार किया है। लोगों से गहने छीनने वाले स्नेचर का एक अन्य साथी भागने में कामयाब हो गया। आरोपी से पुलिस ने 90 ग्राम सोना और एक चाकू बरामद किया है। सीआईए टू की पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टिब्बा रोड के गोपाल नगर के धर्मेंद्र उर्फ धर्मवीर के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी मेजर सिंह है। आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती जोधेवाल में मामला दर्ज है।
सीआईए-2 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम वह अपनी पुलिस पार्टी समेत मोहल्ला पुनीत नगर स्थित गंदा नाला के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी धर्मेंद्र गोपाल नगर चौक के पास लूट के जेवरात बेचने के लिए व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर रेड कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 90 ग्राम सोना और एक चाकू बरामद किया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जांच आफिसर ने बताया कि आरोपी मेजर सिंह के मोटरसाइकिल पर वारदातें करते थे और अगर किसी महिला की चेन नहीं झपटी जाती थी, तो मोटरसाइकिल से उतर कर चाकू के डरा कर लूट करते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती जोधेवाल, डिवीजन नंबर 3 और 6 थाना मोती नगर अन्य थानों में मामले दर्ज है। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आए थे। आरोपी से पूछताछ में बस्ती जोधेवाल, मोती नगर, दुगरी, चंडीगढ़ रोड, सराभा नगर, समराला चौक के पास की कई लूट की वारदातों का खुलासा किया गया है।